पात्र अध्यापकों द्वारा सेक्टर 6 में निकाली गई बलिदान रैली स्थल पर जमकर बवाल हुआ। पुलिस और पात्र अध्यापकों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। बार बार नहीं समझाने के बाद जब अध्यापक नहीं माने तो पुलिस ने करीब 1000 पात्र अध्यापकों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, जब एसपी विवेक शर्मा और एडीसी आरसी बिधान ने प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना सुहासिनी को बुलाकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया तो इसका कोई असर न होते देख एसपी विवेक शर्मा ने फौरन गिरफ्तारी के आदेश दे दिए।
सभी अध्यापकों को हरियाणा रोडवेज की बसों में जबरन बैठाया गया। इस दौरान सभी अध्यापक प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
अध्यापकों को बसों में बैठाकर अलग-अलग थानों में भेज दिया गया। सुखपुरा चौक स्थित सदर थाने में कुछ अध्यापकों को लाया गया। मौके की स्थिति को भांपते हुए सुबह से ही बस अड्डे से लेकर सेक्टर 6 तक पुलिस प्रशासन मुस्तैदी के साथ तैनात रहा। वहीं शाम के पांच बजे तक सेक्टर 6 पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।