Wednesday, May 30, 2012

दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित


गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र के दाखिलों के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थियों से विश्वविद्यालय के 31 विभिन्न नियमित पाठ्यक्रमों के लिए एक जून से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. आरएस जागलान ने बताया कि एमटेक के 9, एम फार्मेसी के 4, एमएससी के 10, एमसीए के 1. मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी के 4, बेचलर ऑफ फिजियोथेरेपी के 1, बेचलर ऑफ फार्मेसी के 1 व बेचलर ऑफ फार्मेसी द्वितीय वर्ष (लिट.) के एक पाठयक्रम में दाखिले दिए जाएंगे।
पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश परीक्षाएं 2 जुलाई से 16 जुलाई तक होंगी। आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 29 जून है। आवेदन फार्म विश्वविद्यालय की वेबसाईट डब्ल्यू़डब्ल्यूडब्ल्यू.जीजेयूएसटी.एसी.इन से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं