Saturday, May 5, 2012

बोर्ड स्कूल में प्रिंसिपल पद के लिए मांगे आवेदन

विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा संचालित सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के प्रिंसिपल पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अंतिम तिथि 14 मई रखी गई है। उल्लेखनीय है कि सर्वपल्ली स्कूल इन दिनों में स्कूल मैनेजमेंट कमेटी और स्कूल प्रिंसिपल के बीच हुई खींचतान के कारण काफी चर्चाओं में रहा। पिछले दिनों स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के मुख्य कार्यकारी निदेशक द्वारा स्कूल प्रिंसिपल को यह कहकर कारण बताओं नोटिस जारी कर दिया था कि कार्यकाल के दौरान उनका कार्य काफी असंतोषजनक पाया गया है। स्कूल प्रिंसिपल द्वारा नोटिस का जवाब भी
भेजा गया था। मगर बावजूद इसके कमेटी द्वारा प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया गया।