Wednesday, May 30, 2012

रेलवे में ग्रुप डी कर्मचारी नहीं दे सकेंगे परीक्षा

उत्तर रेलवे के मुख्यालय ने आदेश जारी कर स्पष्ट कर दिया कि गु्रप डी के कर्मी इस परीक्षा में भाग नहीं ले सकेंगे। ऐसे में मंडल अफसरों ने परीक्षा स्थगति कर दी है। जल्द ही दोबारा से इस परीक्षा का सर्कुलर जारी किया जाएगा। भारतीय रेल एक पर अफसरशाही ने खुद ही बना दिए अलग-अलग मंडल में नियम-कायदे। विभागीय प्रमोशन में दिल्ली और अंबाला मंडल में अलग-अलग सरकुलर जारी कर दिए। मामले का खुलासा दैनिक जागरण ने किया तो रेलवे ने गलती सुधारी।
दैनिक जागरण ने कलम के सिपाही बनेंगे रेलवे के मालवाहक समाचार प्रेषित किया था। अंबाला मंडल में क्लास सी से क्लास थ्री के लिए विभागीय प्रमोशन परीक्षा का सरकुलर जारी किया था। छठे वेतन आयोग के मुताबिक ग्रुप डी के कर्मियों की गिनती ग्रुप सी में हो रही है। लेकिन, ये कर्मी ग्रुप थ्री की परीक्षा में हिस्सा नहीं ले सकते। दिल्ली मंडल में ऐसे कर्मियों के आवेदन रद कर दिए थे जिसके बाद वे कोर्ट में चले गए। मामला कोर्ट में विचाराधीन था कि इसी बीच अंबाला मंडल ने सर्कुलर जारी कर सबको चौका दिया। मंडल ने ऐसा सर्कुलर जारी कर दिया जिसमें जो कर्मी ग्रुप डी से गु्रप सी में आएं उन्हें भी परीक्षा में हिस्सा लेने से नहीं रोका। सीपीओ ने अंबाला और दिल्ली मंडल के सीपीओ से जवाब तलब किया। दिल्ली के सीनियर डीपीओ ने सीपीओ को बताया कि ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है।