Sunday, April 29, 2012

एमडीयू में इंस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम


महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में शनिवार को इनस्पायर इंटर्नशिप प्रोग्राम प्रारंभ हुआ। विद्यालयी छात्र-छात्राओं में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान विषयों की ओर विद्यार्थियों की रुचि जगाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है।
शनिवार को इस कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। प्रतिष्ठित विद्वान एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर आरपी माल्यावर विशिष्ट अतिथि थे। मदवि कुलपति डा. आरपी हुड्डा इस अवसर पर उपस्थित रहे। इनस्पायर कार्यक्रम में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली के प्रो. टीपी सिंह ने बायोफिजिक्स और स्ट्रक्चरल बायोलाजी के बारे में विद्यार्थियों को जागृत किया।
इनस्पायर कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक प्रो. एसके गक्खड़ ने कार्यक्रम की पृष्ठभूमि रखी और इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे प्रतिष्ठित वैज्ञानिकों बारे बताया। समन्वयक डा. एनपी सिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। आयोजन सचिव डा. विकास हुड्डा ने आभार प्रदर्शन किया। प्राध्यापक डा. गुलशन तनेजा, डा. महेश कुलाड़िया ने संचालन सहयोग दिया।