Monday, April 30, 2012

आज आवेदन के लिए अंतिम तिथि

बहुतकनीकी संस्थानों में दाखिले के लिए ३० अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि है। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में शाम पांच बजे तक फार्म जमा कराए जा सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 13 मई को होगी। इसके लिए सभी छात्रों को आठ मई तक एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। इसका रिजल्ट 25 मई तक जारी कर दिया जाएगा। इसी के आधार पर छात्रों की काउंसलिंग की जाएगी और उन्हें मैरिट के अनुसार संबंधित कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। इस बार 25 जून से पहले सेमेस्टर की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।