हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला स्तरीय कन्वेंशन रविवार को जाट स्कूल में हुई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। मीटिंग में शिक्षक भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचित किए गए नए सेवा नियमों पर गहरा रोष प्रकट किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार की इस नई नीति के विरोध में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा।
कन्वेंशन में वक्ताओं ने कहा कि नए सेवा नियमों के अनुसार 67 प्रतिशत टीजीटी को सीधी भर्ती और 33 प्रतिशत अध्यापकों को जेबीटी से पदोन्नति करते हुए भरा जाएगा। लेकिन इसके साथ ही यह शर्त जोड़ दी गई है
कि जेबीटी अध्यापकों को पात्रता परीक्षा पास करनी होगी। इसी तरह नए नियमों के अनुसार अध्यापकों को हर वर्ष मौलिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र जमा कराना होगा। राज्य उपाध्यक्ष रामकिशन पूनिया ने कहा कि शिक्षा विभाग आरटीई को लागू करने के प्रति गंभीर नहीं है। प्रेस सचिव डॉ. हितेष ने कहा कि सरकार विभाग को ठेके पर देने की तैयारी में है। जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी ने 30 अपै्रल को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करने का ऐलान किया।