Showing posts with label TEACHER NEWS. Show all posts
Showing posts with label TEACHER NEWS. Show all posts

Saturday, August 18, 2012

Haryana govt announces special training programme for 68,000 teachers


 In its effort to improve the quality of education in the state-run schools, the Haryana Government on Friday announced a special training programme for 68,000 teachers. The training programme for the in-service teachers would commence from the first week of September and each session would be of 20 days, Education Minister Geeta Bhukkal said.
An amount of over Rs 20.48 crore had been approved for the project, the minister said.
In addition, 1,665 recently recruited science and maths teachers have already received training under the induction programme, she said.Bhukkal said that a 12-days training programme for 5,784 Head Teachers had also been approved and a sum of Rs 115.68 lakh would be utilised on the project.

Friday, August 3, 2012

अब स्कूल समय में अध्यापक नहीं ले सकेंगे बैठक में हिस्सा

 कक्षा छोड़कर अधिकारियों के पीछे रहने वाले स्कूल स्टाफ की अब खैर नहीं। शिक्षा विभाग ने स्कूल समय में अध्यापकों के शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में पहुंचने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि स्कूल समय में अधिकारी शिक्षकों की बैठक न लें। जिला शिक्षा अधिकारियों को नए आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किए जाने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के निदेशक ने नया सरकुलर जारी कर कहा है कि सभी अध्यापकों को स्कूल में 7 बजकर 45 मिनट पर हर हाल में हाजिरी लगानी होगी। इस समय के बाद हाजिरी लगाने वाले अध्यापक को पूरे समय के लिए उपस्थित नहीं माना जाएगा। विभाग ने एक तिहाई दैनिक अवकाश को पूर्ण रूप से बंद कर दिया है। इस आदेश के अनुसार अब शिक्षा विभाग के कर्मचारी दो घंटे के लिए अवकाश नहीं ले सकेंगे। उन्हें लेट होने पर कम से कम आधे दिन का अवकाश लेना होगा। इसके अलावा विभाग ने दूसरा बड़ा फैसला अध्यापकों के कक्षा को छोड़कर सरकारी कार्य के लिए दफ्तरों में पहुंचने पर प्रतिबंध का है। स्कूल समय में अध्यापक किसी भी सरकारी कार्य से दफ्तरों में नहीं आ पाएंगे। शिक्षा विभाग के अधिकारी भी अध्यापकों के साथ स्कूल समय में बैठकें नहीं करेंगे। नए आदेश के तहत विभाग ने अब अध्यापकों को सालभर की छुट्टियां साल के अंतिम दिनों में नहीं मिल सकेंगी। साल के आखिरी तीन माह में मात्र एक चौथाई छुट्टियां ही ली जा सकेंगी। यानी किसी अध्यापक की बीस छुट्टियां हैं तो उसे आखिरी तीन माह में पांच छुट्टियां ही मिल पाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी मंजू गुप्ता ने बताया कि निदेशालय से नया निर्देश मिला है, इनका सख्ती से पालन किया जाएगा।

Thursday, August 2, 2012

शिक्षकों की कमी और सरकार देख रही सपने

भारत को नॉलेज इकोनॉमी में विश्व का हब बनने का सपना सरकार भले ही देख रही हो, लेकिन सच्चाई यह है कि देश का शैक्षिक ढांचा बुरी तरह चरमरा रहा है। जिस देश में स्कूली शिक्षकों के साढ़े बारह लाख और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में छह हजार से अधिक पद खाली हों, वहां शैक्षिक बदहाली का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। शिक्षकों की कमी को पूरा करने और योग्य शिक्षकों के बिना क्वालिटी एजूकेशन (गुणवत्तापूर्ण शिक्षा) के मोर्चे पर राज्य सरकारें तो गुनहगार हैं ही, लेकिन केंद्र खुद भी कठघरे में है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी),भारतीय प्रबंध संस्थान (आइआइएम), भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं शोध संस्थान और भारतीय प्रबंध

अब 16 अगस्त तक बन सकेंगे शिक्षक अनुभव प्रमाण पत्र

अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने के लिए शिक्षा मुख्यालय के चक्कर काटने वाले पीजीटी उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब ये उम्मीदवार 16 अगस्त तक अपने अनुभव प्रमाण पत्रों पर पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में शिक्षा निदेशक के काउंटर साइन करा सकेंगे। अभी तक इसके लिए 30 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। स्कूल टीचर सेलेक्शन बोर्ड ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर भर्ती में चार साल का अनुभव प्रमाण पत्र के आधार पर एचटेट परीक्षा में छूट दी है। इसके साथ ही यह शर्त भी रख दी गई कि अनुभव प्रमाण पत्र पर शिक्षा निदेशक के काउंटर साइन कराने होंगे। इसके लिए 30 जुलाई अंतिम तिथि रखी गई थी, लेकिन उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण निर्धारित तिथि तक कई आवेदकों के प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाए थे। इसलिए विभाग ने एक बार फिर अंतिम तिथि बढ़ाई है। 

Thursday, July 26, 2012

Vacancies For Sarvepalli Radhakrishnan School

Sarvepalli Radhakrishnan School
 HANSI ROAD, BHIWANI – 127 021 (HARYANA)
  (Run by  Dr.S. Radhakrishnan Siksha Samiti, Bhiwani)
 (Set up and supported by Board of School Education Haryana,  Bhiwani)                                              In technical collaboration with The Shri Ram School, New Delhi & Gurgaon  Applications are invited from the eligible candidates for the following posts :
Lecturer-02 Posts [Physics=01, Economics=01]  Pay Rs. 16890+DA+HRA+Medical Allowance
Primary Teachers-02 Posts [ ESM(BCA) = 01,  ESM (GEN) = 01]  
Pay Rs. 13500+DA+HRA+Medical Allowance                                                                                                                                                                
              CLICK HERE FOR DOWNLOAD APPLICATION FORM

Monday, July 23, 2012

अंदाज से प्रतिभा का मूल्यांकन ,अध्यापकों को आंकलन के तरीके सीसीई (कंटीन्यूअस एंड कंप्रीहेंसिव इवेलुएशन) के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।

हरियाणा सरकार ने आठवीं की परीक्षा में बोर्ड तो खत्म कर दिया, लेकिन इन बच्चों की प्रतिभा के आंकलन का तरीका कामयाब नहीं हो पाया। राज्य में पिछले शिक्षा सत्र में इन बच्चों की काबलियत का आंकलन अंदाजे से कर दिया गया, जबकि इस सत्र में भी अध्यापकों को आंकलन के इस तरीके सीसीई (कंटीन्यूअस एंड कंप्रीहेंसिव इवेलुएशन) के बारे में अधिक जानकारी नहीं है।
शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत राज्य में बच्चों को एक से कक्षा आठ तक फेल करने का प्रावधान नहीं है। न ही इन बच्चों का नाम काटा जा सकता है। लिहाजा आठवीं का बोर्ड खत्म कर दिया गया और बच्चों की प्रतिभा के आंकलन के लिए सीसीई शुरू किया गया। आज भी हरियाणा में अध्यापकों को यह नहीं पता है कि असल मायने में छात्रों की प्रतिभा का मूल्यांकन कैसे होगा। 

Thursday, May 10, 2012

2 SAL SE NHI MILA PARDESH TEACHER AWARD


Tuesday, May 8, 2012

9वीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़, टीचर गिरफ्तार


मोदीपुर गांव के राजकीय स्कूल के एक टीचर पर नौवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप है। इस काम में स्कूल के चपरासी ने भी उसका साथ दिया। गांव के लोगों ने टीचर को एक कमरे में बंद कर दिया। जैसे ही पुलिस टीचर को अपने साथ ले जाने लगी तो लोगों ने उसकी धुनाई कर दी। इस दौरान पीसीआर के शीशे पर पत्थर फेंक दिया। पुलिस ने टीचर व चपरासी के खिलाफ केस दर्ज कर टीचर को गिरफ्तार कर लिया है। चपरासी अभी फरार बताया जा रहा है। डीएसपी राजेश भारद्वाज ने भी परिवार के सदस्यों व लड़की से बातचीत की। 

Saturday, May 5, 2012

अब विभागाध्यक्ष दे सकेंगे कर्मचारियों को एडवांस

वित्त मंत्री एचएस चट्ठा ने सरकारी कर्मचारियों को दिए जा रहे मकान निर्माण अग्रिम एवं वाहन अग्रिम स्वीकृत करने की शक्तियां विभागाध्यक्षों को देने की घोषणा की है। कर्मचारियों को मकान निर्माण के लिए मकान निर्माण भत्ता, प्लाट की खरीद, निर्मित मकान, फ्लैट, मकान की मरम्मत व विस्तार तथा मोटर कार, मोटरसाइकिल, स्कूटर, मोपेड, साइकिल की खरीद करने के लिए वाहन अग्रिम दिया जाता है। वित्त मंत्री ने शुक्रवार को यहां बताया कि सरकारी कर्मचारियों को ऐसे अग्रिम स्वीकृत करते समय वित्त विभाग आवश्यक स्वीकृतियां जारी करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को कोष प्रदान करेगा। यह कोष संबंधित बजट नियंत्रण अधिकारियों को विभिन्न

Tuesday, May 1, 2012

हरियाणा में गेस्ट लेक्चरर व अध्यापकों को वेतन कम क्यों?


न्याय जरूर मिलेगा : दान सिंह 
मुख्य संसदीय सचिव शिक्षा राव दान सिंह ने कहा है कि इस मामले पर वे स्वयं मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। वैसे उन्होंने घोषणा की है तो न्याय जरूर मिलेगा। 
शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि हरियाणा सरकार ने राजकीय महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसरों की पदों की कमी को पूरा करने के लिए सहायक प्रोफेसरों के 1035 पदों को भरने का निर्णय लिया है। सहायक प्रोफेसरों के 140 रिक्त पदों को भरने के लिए मांग पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग को पहले ही भेजा जा चुका है। शेष 895 रिक्तियों का मांग पत्र मुख्यमंत्री की स्वीकृति के उपरांत आयोग को शीघ्र ही भेजा जाएगा। इन पदों में अधिकांश पद विज्ञान संकाय के लिए होंगे।

Monday, April 30, 2012

शिक्षक भर्ती नीति के खिलाफ अध्यापक आज करेंगे प्रदर्शन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की जिला स्तरीय कन्वेंशन रविवार को जाट स्कूल में हुई। इसमें बतौर मुख्य वक्ता प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने शिरकत की। मीटिंग में शिक्षक भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचित किए गए नए सेवा नियमों पर गहरा रोष प्रकट किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सरकार की इस नई नीति के विरोध में सोमवार को उपायुक्त कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया जाएगा। 

कन्वेंशन में वक्ताओं ने कहा कि नए सेवा नियमों के अनुसार 67 प्रतिशत टीजीटी को सीधी भर्ती और 33 प्रतिशत अध्यापकों को जेबीटी से पदोन्नति करते हुए भरा जाएगा। लेकिन इसके साथ ही यह शर्त जोड़ दी गई है

Sunday, April 29, 2012

अध्यापक संघ की जिला कन्वेंशन आज हिसार में

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा रविवार को जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार में जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित की जाएगी। 

जिला सचिव प्रभुसिंह ने बताया कि इस कन्वेंशन को राज्य महासचिव सीएन भारती, वरिष्ठ उपप्रधान गजेसिंह भ्याण, रामकिशन पूनिया, निर्मला व सुमन संबोधित करेंगे। प्रभुसिंह ने बताया कि कन्वेंशन में हरियाणा स्कूल एजुकेशन ग्रुप (सी) स्टेट काडर सर्विस 2012 के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन नियमों में एक-एक वर्ष के ठेके पर भर्ती नीति, पदोन्नति में एसटेट/एचटेट की शर्त, महिला अध्यापिका के 12 सप्ताह से अधिक गर्भवती होने

कल से फिर शुरू होगा उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य

शिक्षा बोर्ड द्वारा मांगें मानने पर स्कूल प्राध्यापकों ने अपना आंदोलन खत्म कर सोमवार से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य फिर शुरू करने की घोषणा की है। सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हसला राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रधान किताब सिंह मोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेश ढांडा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने सेकेण्डरी के लिए 7.50 व सीनियर सेकेण्डरी के लिए मूल्यांकन दरें 9 रुपये व लोकल माइलेज दस रुपये, जलपान के लिए 15 रुपये निर्धारित कर उनकी मांगें पूरी की हैं।

Saturday, April 28, 2012

अध्यापक पदोन्नति में पात्रता शर्त की निंदा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन खंड कार्यकारिणी प्रथम की एक बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण यादव ने कहा कि सरकार अध्यापक विरोधी नीतियों को अपनाकर अध्यापकों का शोषण कर रही है। अध्यापकों की पदोन्नति के लिए पात्रता की शर्त लगाना गैर वाजिब है। 

MUNNA BHAI ADHYAPKO ME HADKAMP

शिक्षा विभाग में ठेके पर भर्तियों के विरोध में प्रदर्शन

 हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने शुक्रवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन कर ठेका आधार पर भर्ती किए जाने का व्यापक विरोध किया है। शिक्षक नेताओं ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान कहा है कि एकमुश्त वेतन तथा नियुक्तियों में समय अवधि की तय सीमा की भर्ती कदापि स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने पदोन्नति का घटाया गया कोटा बहाल करने तथा पदोन्नति में स्टेट की शर्त लागू करने के निर्णय को तत्काल वापस लेकर महिलाओं के अधिकार बहाल किए जाने की मांग की है। संघ के

MANGO KO LEKAR ADHYAPKO KA PARDARSHAN

मूल्यांकन शुरू होने के आसार, बढ़े मानदेय का पत्र जारी

अब जल्द ही सीनियर सेकंडरी का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। हरियाणा विद्यालय विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने शुक्रवार को प्राध्यापकों के बढ़े हुए मानदेय का पत्र जारी कर दिया है। इसी के साथ बोर्ड प्रशासन ने प्राध्यापकों से मार्किंग कार्य जल्द से जल्द शुरू करने को कहा है, ताकि सीनियर सेकंडरी का रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके। उधर प्राध्यापक वर्ग एसोसिएशन(हसला) ने इस संबंध में शनिवार को राज्य कार्यकारिणी एक बैठक बुलाई है। 

Friday, April 27, 2012

अध्यापक संघ ने की लिपिकों के स्थानांतरण की निंदा

 हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सर्वकर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर्स फैडरेशन आफ इंडिया शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों के स्थानांतरण की निंदा की है। अध्यापक संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान गजेसिंह भ्याण, उपप्रधान रामकिशन पूनिया, जिला प्रधान सुरेंद्र सैनी, सचिव प्रभुसिंह, सहसचिव वेद प्रकाश बूरा, संगठन सचिव दिनेश शर्मा, विरेंद्र सिंह, हिसार खंड सचिव कृष्ण कुमार ने आंदोलनरत लिपिकों

वीडियोग्राफी ने खोली मार्किंग टीचरों की पोल

दो दिन की वीडियोग्राफी में दिखी शिक्षकों की कार्यप्रणाली, लापरवाह शिक्षकों को नहीं मिलेगी मार्किंग की ड्यूटीहरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने मूल्यांकन की वीडियोग्राफी करवाने का फैसला किया था, लेकिन गुरुजन विरोध पर उतर आए। बोर्ड दो दिन ही वीडियोग्राफी करवा पाया था और इसके बाद इसे बंद करना पड़ा। दो दिन की वीडियोग्राफी में गुरुजी का इतना सच तो पकड़ में आ ही गया है कि वे इससे आखिर घबराए ही क्यों! बोर्ड खास सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन की वीडियोग्राफी में अध्यापकों की आपसी संवाद उनकी पोल खोल रहे हैं। बोर्ड के अधिकारी भी हैरानी में हैं, लेकिन अध्यापकों के आगे एक नहीं चल पाई।