शिक्षा बोर्ड द्वारा मांगें मानने पर स्कूल प्राध्यापकों ने अपना आंदोलन खत्म कर सोमवार से उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन का कार्य फिर शुरू करने की घोषणा की है। सेठ किरोड़ीमल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हसला राज्य कार्यकारिणी की बैठक प्रधान किताब सिंह मोर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान राजेश ढांडा ने कहा कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने सेकेण्डरी के लिए 7.50 व सीनियर सेकेण्डरी के लिए मूल्यांकन दरें 9 रुपये व लोकल माइलेज दस रुपये, जलपान के लिए 15 रुपये निर्धारित कर उनकी मांगें पूरी की हैं।
राजेश ढांडा ने कहा कि भविष्य में भी शारीरिक शिक्षकों व स्कूल प्राध्यापकों की मांगों के लिए संयुक्त संघर्ष जारी रखा जाएगा। बैठक में राज्य महासचिव बलवान सिंह, विरेन्द्र सिंह, अनिल सांगवान, जगदीश अहलावत, श्रीपाल के अलावा हसला राज्य वरिष्ठ उपप्रधान दिलबाग सिंह ग्रेवाल, जिला प्रधान रमेश मल्हान, राजकुमार ढांडा, श्रीकांत, बजरंगलाल, पवन शास्त्री, रघुवीर श्योराण, जयवीर बैनीवाल, बिजेन्द्र परिहार सहित अनेक सभी जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।