हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन आफ इंडिया द्वारा रविवार को जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हिसार में जिला स्तरीय कन्वेंशन आयोजित की जाएगी।
जिला सचिव प्रभुसिंह ने बताया कि इस कन्वेंशन को राज्य महासचिव सीएन भारती, वरिष्ठ उपप्रधान गजेसिंह भ्याण, रामकिशन पूनिया, निर्मला व सुमन संबोधित करेंगे। प्रभुसिंह ने बताया कि कन्वेंशन में हरियाणा स्कूल एजुकेशन ग्रुप (सी) स्टेट काडर सर्विस 2012 के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन नियमों में एक-एक वर्ष के ठेके पर भर्ती नीति, पदोन्नति में एसटेट/एचटेट की शर्त, महिला अध्यापिका के 12 सप्ताह से अधिक गर्भवती होने
पर अस्थायी अनफिट करने, 4 वर्ष के अनुभव की छूट के बहाने शिक्षा माफिया को बढ़ावा देने आदि को लेकर व्यापक आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। 30 अप्रैल को सरकार निर्मित नए काले सर्विस कलों के विरोध स्वरूप जिला मुख्यालय हिसार पर धरना देकर शिक्षा मंत्री, वित्तायुक्त व प्रधान सचिव को ज्ञापन भेजे जाएंगे।