Tuesday, May 29, 2012

बगैर रिजल्ट कैसे होगी इंटर्नशिप

जीजेयू के फिजियोथैरेपी विभाग के विद्यार्थियों ने सोमवार को रिजल्ट जारी नहीं होने पर प्रदर्शन किया। ओड सेमेस्टर की परीक्षा दिसंबर में हुई थी। अब अंतिम वर्ष के आठवें सेमेस्टर की भी परीक्षा हो चुकी है। ऐसे में इंटर्नशिप करना मुश्किल है। विभाग के 38 विद्यार्थियों को भविष्य अधर में लटक गया है। 
फिजियोथैरेपी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों का कहना है कि किसी सेमेस्टर में री आने पर परीक्षा फिर से देनी होगी। इस प्रक्रिया में अधिक समय लगेगा। जबकि दिसंबर महीने में हुई परीक्षा का परिणाम अब तक नहीं आया है। अंतिम सेमेस्टर हाल ही में पूरा हुआ है। इसका परिणाम भी देरी से आने की उम्मीद है। इस बारे में प्रशासन से कई बार बात कर चुके हैं। सोमवार वीसी डॉ. रंगा से बात करने पर उन्होंने दो तीन दिन में परिणाम जारी होने का आश्वासन दिया है। यह बात वे पिछले डेढ़ महीने में दो बार कह चुके हैं। पुराने सेमेस्टर 1, 3, 5 और सात का परिणाम नहीं आने से करियर की चिंता बढ़ गई है।