खिलाडिय़ों को अब स्पोट्र्स स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। खेल विभाग ने इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। खिलाड़ी घर बैठे या दूसरे शहरों और कस्बों से ही इंटरनेट के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। पहले चरण में 'फेयर प्ले' के लाभार्थी खिलाडिय़ों को मौका दिया गया है। इसके लिए विभागीय वेबसाइट 'डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट हरियाणा स्पोट्र्स डॉट जीओवी डॉट इन' पर 15 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे।
खेल विभाग की ओर से विभिन्न योजनाओं के तहत स्पोट्र्स स्कॉलरशिप दी जाती है। इसके लिए खिलाडिय़ों को विभागीय प्रपत्र पर आवेदन करना पड़ता था। जिसमें लंबी कागजी प्रक्रिया होती थी। कई खिलाड़ी प्रतियोगिताओं के दौरान जिले से बाहर होने के चलते आवेदन करने से वंचित रह जाते थे। इसलिए विभाग को भी बार बार आवेदन की अंतिम तिथि में संशोधन करना पड़ता था।