Sunday, May 20, 2012

पात्र अध्यापकों ने गाडिय़ों को रोककर सफाई की

हरियाणा सरकार के नए भर्ती नियमों के खिलाफ पिछले पांच दिनों से शिक्षा सदन के सामने अनशन पर बैठे हैं। शनिवार को पात्र अध्यापकों ने लोगों की गाडिय़ां साफ की। रोड पर खड़े होकर पात्र अध्यापकों ने एक-एक गाड़ी रोककर उसकी पूरी सफाई की और अपनी नैतिकता का परिचय दिया। पात्र अध्यापक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि अभी सरकार ने हमारा शांतिपूर्ण प्रदर्शन देखा है। हमारी मांगें पूरी न हुई तो कड़ा रुख अपनाएंगे। कुछ अध्यापकों की हालत खराब है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार जल्द से जल्द अतिथि अध्यापकों को नहीं हटाती है तो हमारा अनशन चलता रहेगा। संघ महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष अर्चना सुहासिनी ने कहा कि हमें अनशन पर बैठे पांच दिन हो गए हैं लेकिन सरकार की ओर से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। अनशन में राजेंद्र शर्मा, अर्चना सुहासिनी, प्रेम अहलावत, गुरप्रीत सिंह, जयबीर गुर्जर, अशोक शास्त्री, मनोज चहल, रविंद्र शर्मा, राजेंद्र, रमन बत्रा, विनोद कुमार, अनिल, अजय, रामदास, विजेंद्र गुर्जर, चरणजीत शामिल थे।