महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार की ओर से बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करने वालों को सम्मानित करने का फैसला किया है। दो अलग-अलग वर्गों में मिलने वाले इन पुरस्कारों के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए है। ये पुरस्कार संस्थान द्वारा और एकल स्तर पर बच्चों के विकास के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया जाएगा। यदि किसी संस्था या किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा बच्चों के चहुंमुखी विकास के लिए 10 साल व इससे अधिक समय से कार्य किए जा रहे हो उन्हें सराहा जाएगा। इन दोनों वर्गों में बाल विकास पुरस्कार और राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्कार दिए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक की ओर से जारी पत्र में इन पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। चयनित संस्थाओं व एकल को ये पुरस्कार दिल्ली में 20 अगस्त को दिए जाएंगे।