Wednesday, June 20, 2012

अब प्रदेश से निकलेंगे हर साल 750 डॉक्टर

अब प्रदेश से हर वर्ष 750 एमबीबीएस डॉक्टर निकलेंगे। इनमें 350 डॉक्टर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेजों से होंगे जबकि शेष 400 डॉक्टर प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों से निकलेंगे। इस समय राज्य के सभी कालेजों में एमबीबीएस की 600 सीटें ही हैं। बढ़ी सीटों का असर यह हुआ कि इस बार एक जुलाई को होने वाली हरियाणा पीएमटी प्रवेश परीक्षा में आवेदकों की संख्या भी बढ़कर दोगुना हो गई है। 

पंडित भगवत दयाल शर्मा स्नातकोत्तर मेडिकल कॉलेज रोहतक में एमबीबीएस की 150 सीटें थी, लेकिन इस बार इन्हें बढ़ाकर 200 कर दिया गया है। भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कालेज खानपुर कलां गोहाना में 100 सीटों से पहला सत्र शुरू होने जा रहा है। 50 सीटें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज हिसार में हैं। राज्य की कुल ७५० सीटों के लिए इस बार पीएमटी परीक्षा में आवेदनों की संख्या 12 हजार 184 है। गत वर्ष तक अभ्यार्थियों की संख्या सात हजार से नीचे ही रहती थी। एमबीबीएस परीक्षा में दोगुना फार्म आने से पंडित बीडी शर्मा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस के वरिष्ठ अधिकारी काफी खुश हैं। 

मरीजों को होगा लाभ 

॥इस बार मेडिकल लाइन के प्रति विद्यार्थियों ने जो रूझान दिखाया है, वह शुभ संकेत है। 150 सीटों का भी इजाफा हुआ है। भविष्य में प्रदेश से निकलने वाले डॉक्टरों की संख्या ज्यादा रहेगी। इसका लाभ प्रदेशभर के मरीजों को मिलेगा। -डॉ. सुखबीर सांगवान, कुलपति हेल्थ यूनिवर्सिटी, रोहतक। 

0 comments

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.