इस बार बीएड व एमएड की परीक्षा के लिए सेल्फ फाइनेंसड या निजी कॉलेजों में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए जाएंगे। सरकार ने नकल रोकने की दिशा में कदम उठाते हुए विश्वविद्यालयों को इसके लिए जरूरी हिदायतें जारी कर दी है। चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) में तीन जुलाई से बीएड व एमएड की परीक्षा होंगी। इसमें लिए सिरसा व फतेहाबाद में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 3700 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ ही खास बात होगी कि जिस कॉलेज के विद्यार्थी जहां परीक्षा देंगे वहां उस कॉलेज के टीचर की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। इससे पूर्व सेल्फ फाइनेंसड कॉलेजों में परीक्षा केंद्र बनाए जाते थे जहां से नकल की शिकायतें अधिक आती थी।
0 comments
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.