Monday, June 18, 2012

पंचकूला में कल विरोध प्रदर्शन करेंगे अतिथि अध्यापक

हरियाणा सरकार द्वारा शिक्षक भर्ती के नए नियमों के तुगलकी फरमान के खिलाफ प्रदेश भर के सभी अतिथि अध्यापक 19 जून को पंचकूला शिक्षा सदन पर विरोध प्रदर्शन करेेंगे जिसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान अरुण मलिक करेंगे।
संघ के जिला प्रधान शिव चरण ने बताया कि सरकार ने शिक्षक भर्ती में मनमाने ढंग से नए नियम बनाकर अतिथि अध्यापकों के रोजगार को उजाडऩे का कार्य किया है। नए नियमों को अतिथि अध्यापक संघ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। यदि सरकार ने भर्ती नियमों के तुगलकी फरमान को तुरंत वापस नहीं लिया तो अतिथि अध्यापक सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
जिला कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर कुमार ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री अतिथि अध्यापकों को हितैषी होने का ढोंग करते हैं और कहते हैं कि उन्होंने जो अतिथि अध्यापक रूपी पौधा लगाया है उसे काटेंगे नहीं और दूसरी तरफ नए भर्ती नियम बनाकर इस पौधे को काटने का काम कर रहे हैं जिसे अतिथि अध्यापक बर्दाश्त नहीं करेंगे।
महिला विंग की राज्य प्रधान सोनिया गिल ने भी सरकार का विरोध करते हुए कहा कि अब सरकार का दोगला चेहरा सामने आ गया है। सरकार हमारे रोजगार को छीनना चाहती है लेकिन सरकार गलतफहमी में न रहे कि अतिथि अध्यापक चुप बैठे रहेंगे।

0 comments

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.