पिछले एक वर्ष से मनचाहे स्थान पर अपने तबादले की मांग करते आ रहे एक शिक्षक का शिक्षा विभाग ने अब एक साल बाद तबादला तो कर दिया लेकिन विडंबना यह है कि इस शिक्षक को सेवानिवृत्त होने में अब मात्र चार दिन शेष रह गए हैं। सेवानिवृत्ति से केवल चार दिन पहले इस शिक्षक का मनचाही जगह पर तबादला कर सेवानिवृत्ति का अनोखा तोहफा दिया है।
Showing posts with label TRANSFER. Show all posts
Showing posts with label TRANSFER. Show all posts
Friday, April 27, 2012
Thursday, April 26, 2012
थोक भाव में तबादलों से क्लर्को में हड़कंप
शिक्षा निदेशालय ने बुधवार को थोक भाव में 488 क्लर्को के तबादले कर दिए। तबादले की सूची में शामिल क्लर्को को बृहस्पतिवार को रिलीव करने के आदेश दिए गए हैं। रिलीव में देरी करने पर जिले में पदस्थ अधिकारियों की जिम्मेवारी तय होगी। शिक्षा निदेशालय ने तत्काल प्रभाव से प्रदेश भर के जिला शिक्षा कार्यालय में पदस्थ क्लर्को के तबादले कर नए स्टेशन आवंटित कर दिए। अंबाला जिले में 26, भिवानी में 35, फरीदाबाद में 18, फतेहाबाद में 17, गुड़गांव में 21, हिसार में 35, झज्जर में 22, जींद में 26, कैथल में 24, करनाल में 27, कुरुक्षेत्र में 23, महेंद्रगढ़ में 26, मेवात में 21, पलवल में 16, पंचकूला में 12, पानीपत में 20, रेवाड़ी में 23, सिरसा में 26, सोनीपत में 29 व
Wednesday, April 25, 2012
प्रदेश के 135 शिक्षकों का हुआ तबादला
शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 135 अध्यापकों का तबादला किया है। इनमें हिन्दी और जेबीटी अध्यापक शामिल है। निदेशक मौलिक शिक्षा ने तुरंत प्रभाव से आदेश पर अमल करने को कहा है। स्थानांतरित अध्यापकों में हिसार जिले के 23 अध्यापक हैं। निदेशक मौलिक शिक्षा की ओर से भेजे गए पत्र के मुताबिक, इच्छुक जेबीटी अध्यापकों के मेवात में स्थानांतरण आधार पर नियुक्ति के लिए काउलिंग होगी। काउलिंग नौ मई को 11 बजे होगी। इच्छुक अध्यापक निदेशालय में उपस्थित हो सकते हैं। अध्यापकों से प्राप्त आवेदन पत्रों के आधार पर नियुक्ति होगी।