प्रतियोगी परीक्षा के लिए चुने मैथ और इकोनॉमिक्स
|
पब्लिक सेक्टर के लिए इतिहास और राजनीति विज्ञान
|
लड़कियों के लिए साइकॉलोजी और होमसाइंस बेस्ट
|
पै्रक्टिकल सबजेक्ट दिलाएगा अधिक नंबर
|
मिशन
एडमिशन |
लड़कियों के लिए मनोविज्ञान एक बेस्ट सबजेक्ट माना जाता है। इस विषय के साथ होम साइंस, संस्कृत, इतिहास जैसे सामान्य विषय लिए जा सकते हैं। शिक्षण में करिअर बनाने की इच्छा रखने वाली छात्राओं के लिए इतिहास के साथ समाजशास्त्र या इतिहास के साथ लोक प्रशासन जैसे विषय बेस्ट हैं।
|
अगर ग्रेजुएशन में अच्छे अंक लेने हैं तो कम से कम एक विषय पै्रक्टिकल से संबंधित हो। सैन्य विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, भूगोल, गृह विज्ञान जैसे सबजेक्ट अच्छे अंक दिलाने में सहायक रहते हैं। इन विषयों के साथ इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, गणित, समाजशास्त्र जैसे सबजेक्ट लिए जा सकते हैं।
|
बैंकिंग सहित अन्य क्षेत्रों में करिअर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए मैथ और इकनॉमिक्स का कंबिनेशन बेस्ट है। लगभग हर प्रतियोगी परीक्षा में इन विषयों से संबंधित सर्वाधिक प्रश्न होते हैं। इसलिए जिस स्टूडेंट के पास ये दोनों विषय है, उनके सामने करिअर के ढेरों विकल्प अपने आप बन जाते हैं।
|
इतिहास और राजनीति विज्ञान का कंबिनेशन पब्लिक सेक्टर में करिअर बनाने वाले स्टूडेंट्स के लिए बेहतरीन है। आईएएस, एचसीएस सहित अन्य कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां इन विषयों के अध्ययन के बिना सफलता हासिल नहीं की जा सकती। लेक्चररशिप और बीएड जैसे शिक्षण क्षेत्र में करिअर बनाने के लिए भी यह बेस्ट कंबिनेशन है।
|
भास्कर न्यूज त्न हिसार
|
विभिन्न कॉलेजों में एड मिशन शुरू हो गए है। यही वो समय है जो स्कूल से निकलकर कॉलेज पहुंचने वाले हर स्टूडेंट्स का करियर निर्धारित करता है। कॉमर्स और साइंस वर्ग के स्टूडेंट्स को छोड़ दिया जाए तो लगभग हर स्टूडेंट कंफ्यूज हैं कि कौन सा विषय चुना जाए। अभी उनके पास अपार संभावनाएं हैं। इस समय चुने गए विषयों से ही भविष्य तय होगा। इसलिए हर स्टूडेंट इसी कोशिश में है कि सबजेक्ट्स का बेस्ट कंबिनेशन चुने। स्वविवेक से चुनें विषय ॥विषय चुनने में स्टूडेंट्स अपने दोस्तों की नकल न करें। खुद की क्षमता पहचाने और अपने विवेक से निर्णय लें। विषय चुनने से पहले पारिवारिक और आर्थिक पृष्ठभूमि का ध्यान रखें।ञ्जञ्ज सत्य सुरेंद्र सिंगला, डायरेक्टर, इंपीरियल कॉलेज। |
0 comments
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.