Monday, April 30, 2012

पात्र शिक्षक नहीं दिखा पाए काले झंडे

अध्यापक भर्ती के नए सेवा नियमों के विरोध स्वरूप पात्र अध्यापक संघ द्वारा मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को काले झंडे दिखाने का कार्यक्रम एक बार फिर नाकाम रहा। सीएम रविवार को प्रोफेसर छत्रपाल के आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए आए हुए थे। पात्र अध्यापकों की योजना थी कि फव्वारा चौक से निकलते समय उन्हें
काला झंडा दिखाया जाएगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारी पहुंच चुके थे। लेकिन सीआईडी की सतर्कता के चलते वे ऐसा नहीं कर सके। पात्र अध्यापक करीब एक पखवाड़ा पूर्व डॉ. बीआर अंबेडकर शिक्षा समिति के कार्यक्रम के दौरान भी सीएम को काले झंडे दिखाने की कोशिश में नाकाम रहे थे।