Tuesday, May 29, 2012

हरियाणा में प्रचार कर्मी का मेहनताना दोगुना मुख्यमंत्री हुड्डा ने किया राशि बढ़ाने का ऐलान


 हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सूचना, जनसंपर्क और सांस्कृतिक कार्य विभाग के खंड प्रचार कार्यकर्ताओं और भजन पार्टियों के सदस्यों के मासिक वेतन को बढ़ाकर दोगुने से भी अधिक करने का ऐलान किया है।
राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यक्रमों के संबंध में लोगों में जागरूकता के लिए इन कर्मचारियों की उल्लेखनीय सेवाओं के मद्देनजर कंटीजेंट भुगतान कर्मचारियों के मासिक मेहनताने को बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब खंड प्रचार कार्यकर्ता को 3,890 की बजाए 10,000 रुपये मासिक मिलेंगे। भजन पार्टी के लीडर को 4,200 के स्थान पर 10,000 रुपये मासिक दिए जाएंगे। भजन पार्टी के सदस्य को 3890 रुपये की बजाए 8,500 रुपये मासिक अदा किए जाएंगे। वे वित्त विभाग द्वारा जारी यात्रा भत्ता/दैनिक भत्ता प्राप्त करने के भी पात्र होंगे। सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग के ये कर्मचारी प्रचार-प्रसार के पारंपरिक और आधुनिक माध्यमों को अपनाकर सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हैं। जोकि बहुत ही प्रभावी सिद्घ हुआ है।
प्रचार कार्यकर्ताओं एवं भजन पार्टी सदस्यों पर सरकार मेहरबान