दयानंद महाविद्यालय में शनिवार को बीएससी कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष की परीक्षा के दौरान परीक्षा देने आए विद्यार्थियों की जांच के दौरान कपड़े तक उतरवा दिए गए। बच्चों ने आरोप लगाया है कि परीक्षा के दौरान अन्य कॉलेजों से आई फ्लाइंग की टीम ने लड़कों के पैंट उतरवा कर जांच की। इसी प्रकार लड़कियों के कपड़ों में भी हाथ डाल कर जांच हुई। इस बारे में एक छात्रा ने बताया कि कक्षा में लगभग 20 बच्चे परीक्षा दे रहे थे। इसमें लगभग 15 लड़के थे और पांच लड़कियां। जांच के दौरान आई टीम ने पहले लड़कों की जांच की। इस दौरान उन्होंने भरी कक्षा में लड़कों के पैंट उतरवा कर अंडर वियर में हाथ डाला और जांच की। लड़कों के जूते-जुराब भी उतरवा दिए थे। उन्होंने बताया यह क्रम सभी लड़कों के साथ हुआ। लड़कों की जांच के बाद लड़कियों की जांच शुरू हुई। फ्लाइंग टीम ने
लड़कियों के साथ भी इसी प्रकार का व्यवहार किया। जांच के दौरान उन्होंने लड़कियों के कपड़ों में भी हाथ डाला। एक अन्य छात्र ने बताया कि अभी हमारे कुछ परीक्षा रहते हैं। इस कारण किसी ने कॉलेज प्रशासन को शिकायत भी नहीं दी। इस संबंध में कॉलेज के प्राचार्य आरके तोमर से बात नहीं हो सकी।