शिक्षकों की भर्ती के लिए बनाए गए नियमों में ढील दी जाएगी। अगले दो-तीन दिन में नोटिफिकेशन जारी कर 'गुड एकेडमिक रिकार्ड' की शर्त खत्म की जा सकती है। इस शर्त के अनुसार, अध्यापक भर्ती बोर्ड ने सात जून को करीबन 14 हजार पद भरने के लिए जो विज्ञापन निकाला था, उसमें केवल वही युवा आवेदन कर सकते हैं जिनके तीन लोअर परीक्षाओं (10वीं, 12वीं व बीए) में से दो में कम से कम 50 फीसदी और एक में 45 फीसदी अंक हैं।
सोमवार को भास्कर से बातचीत में अध्यापक भर्ती बोर्ड के सदस्य जगदीश प्रसाद ने कहा, 'अंकों की न्यूनतम अनिवार्यता की शर्त का आइडिया सीबीएसई पद्धति से लिया गया था। उस समय हमें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि इस पर इतना बड़ा विवाद हो जाएगा लेकिन अब हमारी मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बातचीत हो चुकी है। उम्मीद है कि दो-तीन दिन में नोटिफिकेशन जारी हो जाएगी।'

0 comments
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.