Saturday, July 21, 2012

मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से मिले पात्र अध्यापक

राज्य के शैक्षणिक रूप से पिछड़े खंडों में स्थापित 36 आरोही मॉडल स्कूलों में अनुबंध आधार पर 678 पदों के आवेदन पर गुड एकेडमिक रिकॉर्ड की शर्त को हटवाने के लिए पात्र अध्यापक संघ के पदाधिकारी मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री से शुक्रवार को चंडीगढ़ में उनके निवास स्थान पर मिले। सीएम से मिलने के बाद टेलीफोन पर दैनिक भास्कर प्रतिनिधि से बातचीत में संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षा मंत्री शर्त को नहीं हटाना चाहती हैं, बाकी कैबिनेट की हुई बैठक में पता लगेगा। गुड एकेडमिक रिकार्ड की शर्त नहीं हटाने के जवाब में शिक्षा मंत्री ने अध्यापक संघ को कहा कि पिछड़े खंडों में स्थापित स्कूलों को मॉडल प्रारूप दिया जा रहा है तो शिक्षकों की
योग्यता भी गुणवत्तापूर्ण होना बहुत जरूरी है। ऐसे में अंग्रेजी भाषा में अनुभव होने के नियम पर भी विचार चल रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री ने जल्द ही जेबीटी में 1500 पदों और मास्टर कैडर में विज्ञापन निकालने का आश्वासन दिया। इस कार्यकारिणी मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत, प्रदेश महासचिव सुनील यादव, प्रदेश संगठन सचिव अनिल अहलावत शामिल थे। 

0 comments

Post a Comment

Note: Only a member of this blog may post a comment.