Showing posts with label EXAM NEWS. Show all posts
Showing posts with label EXAM NEWS. Show all posts

Saturday, May 5, 2012

सूची में हरियाणवी छाए महिलाओं ने फिर से जमाई धाक


सूची में हरियाणवी छाए 
हमारी बेटी ने किया बड़ा नाम 
यूपीएससी परीक्षा में यमुनानगर की शेना अग्रवाल ने किया टॉप 
एजेंसी.नई दिल्ली त्न संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में इस साल भी पहले और दूसरे स्थान पर लड़कियों ने जगह बनाई है। पिछले साल भी यही स्थिति थी। आयोग ने शुक्रवार को सिविल सेवा परीक्षा-2011 के नतीजे घोषित कर दिए। विस्तृत परिणाम 15 दिन में जारी होंगे।

एम्स से एमबीबीएस कर चुकीं शेना अग्रवाल अव्वल आई हैं। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस से एमए रुक्मणि रियार ने दूसरा स्थान हासिल किया है। तीसरे पायदान पर प्रिंस धवन ने जगह बनाई है। पिछले साल चेन्नई की एस दिव्य दर्शनी ने प्रथम स्थान और हैदराबाद की श्वेता मोहंती ने दूसरा स्थान हासिल किया था। 

महिलाओं ने फिर से जमाई धाक
 सिविल सेवा परीक्षा में लगातार दूसरे साल महिला उम्मीदवारों ने पहले दो स्थान हासिल कर अपनी धाक जमाई है। बदले पैटर्न पर हुई परीक्षा के नतीजों में भारत की विविधता का अनोखा संगम देखने को मिला। शीर्ष 25 स्थान हासिल करने वाली अभ्यर्थी 16 राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा शुक्रवार को घोषित नतीजों के मुताबिक एम्स से एमबीबीएस शैना अग्रवाल ने आइएएस परीक्षा टॉप की है। यह उनका तीसरा प्रयास था। मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज से सामाजिक उद्यम में स्नातकोत्तर रुक्मिणी रियाड़ ने पहले ही प्रयास में दूसरी रैंक हासिल की। आइआइटी दिल्ली से एमटेक प्रिंस धवन तीसरे स्थान पर रहे। वह भी पहली कोशिश में कामयाब रहे। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अनुसार 1001 रिक्तियों के मुकाबले 910 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया।

आइआइटी-जेईई परीक्षा में फिर से गलत सवाल

आइआइटी-जेईई की प्रवेश परीक्षा में गलत सवाल पूछने का सिलसिला इस बार भी जारी रहा। आइआइटी-जेईई 2012 की प्रवेश परीक्षा में गणित, रसायन विज्ञान और भौतिक विज्ञान के तीन गलत प्रश्न पूछे गए। बिहार की सुपर-30 संस्था के संस्थापक और गणितज्ञ आनंद कुमार ने आरोप लगाया है कि प्रवेश परीक्षा के तत्काल बाद अभ्यर्थियों ने तीन प्रश्न गलत होने की शिकायत की थी। पिछली बार की परीक्षाओं में भी गलत प्रश्न पूछे जाने के कारण परीक्षार्थियों को खामियाजा भुगतना पड़ा था। आइआइटी द्वारा प्रश्नपत्र व उत्तरों को सार्वजनिक किए जाने से गलत प्रश्न पूछे जाने की बात

Sunday, April 29, 2012

अब 2 मई तक करें नेट के लिए आवेदन

नेट के लिए आवेदन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर दो मई कर दी है। पहले यह तिथि 30 अप्रैल थी। सात मई तक उम्मीदवारों को ऑन लाइन आवेदन के प्रिंट की प्रति संबंधित परीक्षा केंद्र में जमा करानी थी। अब वे इसे नौ मई जमा करा सकते हैं। यूजीसी के इस फैसले से विद्यार्थियों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। 

एआईईईई ऑफलाइन परीक्षा आज

सीबीएसई की एआईईईई की ऑफलाइन परीक्षा देशभर में २९ अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जिन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिल पाएं हों वे सीबीएसई/ एआईईईई की वेबसाइट (222.ड्डद्बद्गद्गद्ग.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ) से अस्थाई प्रवेश पत्र ले सकते हैं। 

Saturday, April 28, 2012

नए सत्र के लिए 9 और 24 को होंगी परीक्षा

एचएयू के नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए नौ को चार वर्षीय बीएससी और 24 जून को छह वर्षीय बीएससी कोर्स की परीक्षा होगी। चार और छह वर्षीय बीएस-सी होम साइंस पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 14 जून है। 21 जून तक 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन जमा कराए जा सकते हैं।

Thursday, April 26, 2012

प्रदेश में 24 जून को होगी पीएमटी प्रवेश परीक्षा

 पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा 24 जून को पीएमटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा उम्मीदवारों से आवेदन पत्र मांगे गए हैं। विवि की रजिस्ट्रार डॉ. सरला हुड्डा ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा एमबीबीएस/बीडीएस/बीएएमएस कोर्सों के लिए सरकारी/सरकारी मान्यता प्राघ्त/दंत/आयुर्वेदिक कालेजों के लिए 24 जून को दो सत्रों में प्रवेश परीक्षा का