Wednesday, May 30, 2012

नौकरियां हैं, पर नहीं मिल रहे काबिल लोग

देश में आधे से ज्यादा कंपनियां प्रतिभा की कमी के कारण अपने शीर्ष पदों को भरने में कठिनाई का सामना कर रही हैं। इनमें आईटी, मार्केटिंग, जनसंपर्क और संचार क्षेत्र की कंपनियां प्रमुख हैं। यह जानकारी मैनपॉवर ग्रुप के सालाना 'टैलेंट शॉर्टेज सर्वे' में सामने आई है। सर्वे के निष्कर्ष में कहा गया है कि देश में 48 प्रतिशत कंपनियां अपने बड़े पद नहीं भर पा रही हैं। हालांकि यह पिछले साल की तुलना में 19 प्रतिशत कम है। अब भी यह वैश्विक औसत (34 प्रतिशत) से अधिक है। हालांकि वैश्विक स्तर पर भारत की स्थिति जापान, ऑस्ट्रेलिया जैसे विकसित देशों की तुलना में बेहतर है। सर्वे के हिसाब से जापान में करीब 81 फीसदी कंपनियों ने कहा है कि उन्हें प्रतिभाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। ब्राजील में 71 प्रतिशत और बुल्गारिया 51 फीसदी कंपनियों ने ऐसी प्रतिक्रिया दी। 


देश प्रतिशत 

जापान 81 

ब्राजील 71 

बुल्गारिया 51 

ऑस्ट्रेलिया 50 

भारत 48 

न्यूजीलैंड 48 

ताइवान 47 

पनामा 47 

रोमानिया 45 

अर्जेंटीना 45 

मैक्सिको 43 

ऑस्ट्रिया 43 

जर्मनी 42 

तुर्की 41 

पेरू 41