Showing posts with label STUDENT NEWS. Show all posts
Showing posts with label STUDENT NEWS. Show all posts

Thursday, August 2, 2012

पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति के बच्चों को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा देगा विभाग

अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के उद्देश्य कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए एक वर्ष का रेगुलर कोर्स शुरू किया गया है।  इस कोर्स में दाखिले के लिए विभाग ने एससी व बीसी वर्ग के बच्चों से आवेदन मांगे हैं।
प्रदेश के छह जिलों में कंप्यूटर सेंटर खोले गए हैं जिनमें 24 सीट अनुसूचित जाति के युवाओं के लिए और पिछड़ा वर्ग के युवाओं के लिए छह सीटें निर्धारित की गई हैं। आवेदन पत्र 7 अगस्त तक संबंधित प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्यों के पास पहुंच जाना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र तथा रिहायशी प्रमाण-पत्र लगाना आवश्यक है। इसके बाद 9 अगस्त को संबंधित प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटरों में साक्षात्कार लिए जाएंगे। कोर्स में दाखिला लेने के लिए आवेदक कम से कम 12वीं पास होना आवश्यक है और आवेदक के परिवार की वार्षिक आय डेढ़ लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ-साथ आवेदक हरियाणा का स्थायी निवासी होना भी आवश्यक है। प्रशिक्षणार्थी युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 250 रुपए प्रतिमाह छात्रवृत्ति भी दी जाएगी।
इस बारे जिला उपायुक्त डा. जे. गणेसन ने बताया कि विभाग द्वारा यह कोर्स अगस्त 2012 से जुलाई 2013 तक आयोजित किया जाएगा और प्रदेश में इस कोर्स के लिए छह जिलों में केंद्र स्थापित किये गए हैं जिनमें प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर हरी पैलेस अम्बाला सिटी, प्री एक्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर नारी निकेतन करनाल, प्री एक्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर लक्ष्मी नगर सोनीपत रोड रोहतक, प्री एक्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर बालभवन रेवाड़ी तथा प्री एक्जामिनेशन ट्रेनिंग सेंटर पुराना बस अड्डा भिवानी में बनाये गए है।

Sunday, May 6, 2012

SHASTRI PADNE WLE BACHO KO VAJIFA

Monday, April 30, 2012

गर्मी की छुट्टियों में लगेंगी विशेष कक्षाएं

प्रदेश की शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्री गीता भुक्कल ने कहा है कि सरकारी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान गणित व रसायन विज्ञान की विशेष कक्षाएं लगाई जाएंगी। रविवार को झज्जर स्थित अपने निवास पर लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संवाददाताओं से बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही। भुक्कल ने कहा कि इन कक्षाओं के आयोजन से विद्यार्थियों के बीच गणित व विज्ञान जैसे विषयों के प्रति रुचि बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि देश भर में साल 2012 को

Sunday, April 29, 2012

साइंस स्टूडेंट्स को नि:शुल्क कोचिंग

इस बार गर्मियों की छुट्टियों में सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले साइंस स्टूडेंट्स को विषय से संबंधित कोचिंग दी जाएगी। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए सभी जिलों में एक एक सेंटर चयनित किया गया है, जहां 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को विशेष तैयारी कराई जाएगी। 

२० त्न को लोन, ४ लाख को वजीफा, १० लाख छात्रों को फीससे मुक्ति

 केंद्र सरकार ऐसे छात्रों को बड़ी राहत देने की तैयारी में है, जो पैसे की वजह से उच्च शिक्षा की ओर रुख नहीं कर पाते। १२वीं योजना के लिए मांग आधारित फाइनेंसिंग की योजना तैयार की है। 20 फीसदी छात्रों को लोन, 4 लाख को स्कॉलरशिप व 10 लाख को शुल्क से मुक्ति मिलेगी। अभी करीब 21 फीसदी छात्र वित्तीय दिक्कतों से सेकेंडरी के बाद अपनी पढ़ाई आगे नहीं बढ़ा पाते। 

Saturday, April 28, 2012

बी-टेक कोर्स के लिए फीस तय

प्रदेश सरकार की राज्य फीस समिति ने शैक्षणिक सत्र 2012-13 के लिए सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त, विश्वविद्यालय विभाग और स्व-वित्त पोषित संस्थानों द्वारा संचालित बी-टेक कोर्स के लिए फीस निर्धारित की है। समिति ने चौधरी देवीलाल मेमोरियल इंजीनियरिंग कालेज पन्नीवाला मोटा के लिए 30,000 रुपये, वाईएमएसी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग फरीदाबाद के लिए 49,000 रुपये, गुरुजम्भेश्वर विज्ञान एवं तकनीकी विश्वविद्यालय हिसार के लिए 45,000 रुपये, कुवि के