देश के सरकारी स्कूलों में जल्द ही पंजाबी भी पढ़ाई जाएगी। इन्हें पढ़ाने के लिए प्रदेश के स्कूलों में लगभग 503 पंजाबी के शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। यह कहना है पंजाबी साहित्य अकादमी के निदेशक सुखचैन सिंह भंडारी का। रविवार को मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि पंजाबी एक मधुर भाषा है और बच्चों को इसे सीखनी चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर शिक्षा विभाग से बात की गई थी। उन्होंने इस पर विचार किया और स्कूलों में पंजाबी शिक्षक लगाने पर हामी भरी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के स्कूलों में लगभग 503 पंजाबी शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा सभी सरकारी दफ्तरों में साइन बोर्ड पर पंजाबी भाषा में भी आलेख लगवाने की मांग की जा
रही है। प्रदेश में पंजाबी समूह के काफी लोग रहते हैं ऐसा होने पर सभी को मदद मिलेगी। इस मौके पर हरियाणा व पंजाब से आए कविओं ने अपनी कविता प्रस्तुत की। जिसमें परमजीत, मंजीत, गुरप्रीत सैनी सहित अन्य प्रमुख थे। इस दौरान हरियाणा ग्रंथ अकादमी के उपाध्यक्ष कमलेश भारती, सुरेन्द्र छिंदा, पंकज संधीर, प्रकाश अरोड़ा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।