
आयोग के अध्यक्ष मनबीर सिंह भड़ाना से सीधी बात
प्रश्न : आपको क्या लगता है, इस वर्ष राज्य को नए एचसीएस मिल जाएंगे
उत्तर : प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया में देरी तो होती ही है। अगले साल तक अफसर मिल जाएंगे।
प्रश्न : हाईकोर्ट में याचिका के कारण आप मुख्य परीक्षा की तारीख घोषित नहीं कर रहे?
उत्तर : हाईकोर्ट ने परीक्षा न कराने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिए हैं। भर्ती प्रक्रिया जारी है।
प्रश्न : भर्ती न होने के कारण 202 अफसरों (एलाइड सहित) की मांग अटकी हुई है।
उत्तर : यह मेरी जानकारी में नहीं है। हमें राज्य सरकार से अभी कोई पत्र नहीं मिला है। फिलहाल 151 अफसरों की भर्ती प्रक्रिया निपटाने का काम जारी है।
प्रश्न : हाईकोर्ट में जाने से भर्ती प्रभावित हुई?
उत्तर : कोर्ट में मामला जाने से भर्ती प्रक्रिया पर असर नहीं पड़ा है। आयोग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है। प्रक्रिया जल्द पूरी होगी।
0 comments
Post a Comment
Note: Only a member of this blog may post a comment.